कुशीनगर | Liberal Media
अयोध्या मंडल में तैनात जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह के इस्तीफे से जुड़ा मामला अब फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आरोपों के चलते नया मोड़ ले चुका है। प्रशांत सिंह के बड़े भाई विश्वजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रशांत सिंह और उनकी छोटी बहन जया सिंह ने फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की है।
विश्वजीत सिंह के आरोपों के अनुसार, कुशीनगर के हाटा तहसील में तहसीलदार पद पर तैनात जया सिंह भी इसी कथित फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर सेवा में हैं। हालांकि, इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तहसीलदार जया सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद का परिणाम है और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने बड़े भाई द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यदि आरोप लगाए गए हैं तो निष्पक्ष जांच अवश्य होनी चाहिए।
वहीं, अयोध्या में तैनात जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह से जुड़े इस प्रकरण पर मऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भी बयान सामने आया है।








