फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

गूगल पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है, जो आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार ठगों ने ECL प्रा कंपनी के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर करीब 270 फर्जी केंद्र तैयार किए थे, जिनके जरिए लोगों से ठगी की जा रही थी। इस फर्जी कंपनी को राजस्थान से रजिस्टर कराकर ऑनलाइन धोखाधड़ी का नेटवर्क खड़ा किया गया था।

पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। पूरा मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के राजपुर कला का बताया जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights