गोरखपुर | LIBERAL MEDIA
गोरखपुर पुलिस ने फर्जी आईएएस बनकर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को मणिपुर कैडर का आईएएस अधिकारी बताकर गोरखपुर में शादी की और दहेज के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटावा निवासी प्रीतम कुमार निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने 11 मार्च को गोरखपुर में शादी की थी और विदाई के तुरंत बाद ही उसकी पोल खुल गई।
आरोपी खुद को मणिपुर कैडर में तैनात आईएएस अधिकारी बताता था और अपनी पोस्टिंग मानिकपुर में होने का झांसा देता था। इस झूठ के सहारे उसने लड़की पक्ष से करीब 15 लाख रुपये दहेज के रूप में ले लिए, जबकि कुल खर्च लगभग 30 लाख रुपये बताया जा रहा है।
एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके अन्य साथियों व रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
फर्जी IAS बनकर की शादी, दहेज में लाखों ठगे; आरोपी गिरफ्तार
Published On:
Date:








