फर्जी डॉक्टर बनकर मेडिकल फार्मेसियों से करोड़ों की ठगी, गिरोह गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

GHAZIABAD | Liberal Media

गाजियाबाद पुलिस की स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच ने फर्जी डॉक्टर बनकर मेडिकल फार्मेसियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी फोन पर खुद को बड़े नामी अस्पतालों का डॉक्टर बताकर फार्मेसियों से महंगी दवाइयों का ऑर्डर देते थे। दवाइयां लेने के बाद भुगतान के लिए फर्जी चेक थमा देते थे और फरार हो जाते थे। जब व्यापारी चेक बैंक में लगाते थे, तब उसके फर्जी होने का खुलासा होता था।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में दवाइयां, 31 सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक फैला हुआ है।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह वर्ष 2020 से सक्रिय था

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights