बांदा | Liberal Media
बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में फेयरवेल के नाम पर युवाओं द्वारा सार्वजनिक सड़क पर खुलेआम हुड़दंग का मामला सामने आया है। शहर की सड़कों पर कई गाड़ियों का काफिला निकलता दिखा, जिसमें युवक-युवतियां चलती कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए।
इस दौरान यातायात नियमों की जमकर अनदेखी की गई, जिससे राहगीरों की जान को गंभीर खतरा बना रहा। हैरानी की बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान यातायात पुलिस पूरी तरह नदारद दिखाई दी और किसी प्रकार की रोक-टोक या कार्रवाई नहीं हुई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा यह मामला अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब और कितनी प्रभावी कार्रवाई करती है।









