इटावा में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को श्रद्धांजलि, संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा। वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इटावा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बस स्टैंड परिसर में चार साहिबजादों की वीरता पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण निगम अध्यक्ष कमलावती सिंह, सदर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने किया। इसके बाद सभी नेताओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेककर वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा जनपद कार्यालय पर आयोजित जिला संगोष्ठी में वक्ताओं ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान को याद किया। कमलावती सिंह ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने अल्पायु में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वहीं सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जो साहस, त्याग और सत्य पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights