इटावा के सरसई नावर गांव में सुबह लगभग 5:40 बजे एक पुराने दो मंजिला मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से ममता देवी (52) की मौत हो गई, जबकि अशोक गुप्ता (55) और हिमांशु गुप्ता (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत-बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, बाद में उन्हें पीजीआई सैफई रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में मकान की जर्जर हालत को हादसे का कारण माना जा रहा है।
इटावा में दो मंजिला मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Published On:
Date:








