इटावा। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना सैफई पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया और अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान 12 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक इंजन और अवैध हथियार जब्त किए।
जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2026 को मुचेहरा तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि तीन चोरी की मोटरसाइकिलों पर सवार छह व्यक्ति पीजीआई सैफई की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर छह अभियुक्तों को तीन चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया।
तलाशी में सोनू यादव के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि गुलशन उर्फ गुल्ला और दीपक यादव के पास से अवैध चाकू मिला। पूछताछ में अभियुक्तों…








