आगरा | Liberal Media
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव सेमरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही स्कूटी में भीषण आग लग गई, जिसने पास रखा घर का सामान भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
घटना के समय घर के अंदर मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। अचानक हुए धमाके और आग से पूरे गांव में दहशत फैल गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।








