नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। एक ही दिन में 10 ग्राम सोने की कीमत करीब ₹14,000 तक टूट गई, जबकि चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम सोना गिरकर लगभग ₹6,19,000 प्रति 100 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया, वहीं चांदी के दाम करीब ₹20,000 प्रति किलोग्राम तक फिसल गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में आई इस गिरावट से आभूषण खरीदारों को राहत मिली है और आने वाले दिनों में बाजार में मांग बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रह सकता है।
एक ही दिन में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों को राहत
Published On:
Date:














