वाराणसी | स्वर्णकार समाज की उपेक्षा और उनके आराध्य देव महाराज नरहरी दास जी के सम्मान की मांग को लेकर मंगलवार को शास्त्री घाट पर युवा समाजसेवी शुभम सेठ ‘गोलू’ के नेतृत्व में एक दिवसीय अन्न-जल त्याग धरना दिया गया। धरना शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
धरने के माध्यम से शुभम सेठ ने प्रशासन के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली, स्वर्णकार समाज के कुलदेवता महान संत महाराज नरहरी दास जी की भव्य मूर्ति की स्थापना तथा दूसरी, चौक नीची बाग क्षेत्र में ‘महाराज नरहरी दास स्मृति द्वार’ का निर्माण कराए जाने की मांग की गई।
धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में शुभम सेठ ‘गोलू’ ने कहा कि वे बीते एक माह से प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत करा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।








