गैस रिफिलिंग के दौरान ईको कार में लगी भीषण आग, वाहन जलकर राख

By Liberal Media

Published On:

Date:

पीलीभीत। नगर कोतवाली क्षेत्र के बाग गुलशेर खां मोहल्ले में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान एक ईको कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी और कुछ ही देर में राख के ढेर में तब्दील हो गई।

घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहगीर व स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights