ई-रिक्शा चालक से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग, सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा के हसनपुर में ई-रिक्शा चालक के साथ दबंगों द्वारा बेल्टों से की गई बेरहमीपूर्ण मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिजनों और हिंदू संगठनों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के पास ई-रिक्शा चालक उमेश के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शन के दौरान सीओ पंकज त्यागी ने पीड़ित पक्ष की बात सुनकर कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights