मथुरा | LIBERAL MEDIA
कान्हा की नगरी मथुरा में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना जैंत क्षेत्र के ग्राम छटीकरा का है, जहां गांव के ही दबंगों ने एक गरीब ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घटना के करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़ित पंकज, निवासी छटीकरा, ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पंकज के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले वह रोजाना की तरह काम समाप्त कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बाली की दुकान के पास गांव के ही कान्हा, भोला और कृष्णा ने उसे रोक लिया और बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से उस पर हमला कर दिया।









