ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने कैबिनेट मंत्री के आवास पर लगाई न्याय की गुहार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा। नगर निगम द्वारा रूट वितरण में देरी और कथित भ्रष्टाचार से नाराज़ ई-रिक्शा और ऑटो चालक मंगलवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के आवास पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंचे चालकों ने मंत्री से अपनी समस्याएं साझा की और न्याय की मांग की।

चालकों ने आरोप लगाया कि तय शुल्क से अधिक पैसे देने वालों को प्राथमिकता के आधार पर रूट मिल गए, जबकि नियमों का पालन करने वाले कई दिन से रूट के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इससे सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है।

मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने चालकों को आश्वस्त किया कि रूट वितरण में किसी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया और चेतावनी दी कि यदि गड़बड़ी पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights