आगरा के पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में दुश्मन देश के हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल आगरा प्रशासन के निर्देशन में कराई गई, जिसमें आपातकालीन हालात में आमजन की सुरक्षा और त्वरित राहत-बचाव की तैयारियों का परीक्षण किया गया।
मॉकड्रिल के दौरान पहले हवाई हमले का दृश्य रचा गया, इसके बाद आग लगने और घायलों के फंसने की स्थिति बनाई गई। अभ्यास के माध्यम से बताया गया कि हवाई हमले के बाद नागरिक किस प्रकार सुरक्षित रह सकते हैं और प्रशासन किस तरह राहत कार्य करता है।
इस मॉकड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से घायलों को निकालने, आग बुझाने और प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे अभ्यास पर नजर रखी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।








