डम्फर–CNG ऑटो की भीषण टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव के पास डम्फर और CNG ऑटो की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights