दुल्हन ने बिना हेलमेट बुलेट दौड़ाई, वीडियो वायरल—पुलिस करेगी कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में दुल्हन के रूप में सजी एक लड़की का बुलेट चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवती बिना हेलमेट के हाईवे पर बाइक दौड़ाती दिख रही है और बीच-बीच में एक हाथ से बुलेट चलाती भी नजर आती है।

रील बनाने के शौक में की गई इस हरकत को लेकर पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी बताते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो फतेहपुर-कानपुर नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है।

रिपोर्टर — हनुमंत सिंह, कानपुर

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights