परचूनी की दुकान में भीषण आग, गोदाम तक पहुंची लपटें, दो कार जलकर खाक

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के नरीपुरा इलाके में देर रात एक परचूनी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान से सटे गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में खड़ी दो कारें भी आग की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की घटना में परचूनी का सामान, गोदाम में रखा माल और वाहन जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights