दुकान का शटर तोड़कर नगदी व कीमती सामान चोरी, CCTV वीडियो आया सामने, इलाके में दहशत

By Liberal Media

Published On:

Date:

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उरई बिठार में दुकान का शटर तोड़कर नगदी व कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights