ग़ाज़ियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को ऑटो में जलाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पवन (25) और सागर पंडित (24) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी नसीम फरार है।
पुलिस के अनुसार 16 जनवरी को मृतक नवीन के भाई नितिन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नवीन की हत्या कर शव को बैटरी ऑटो में डालकर जला दिया गया है। मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज और ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नवीन उन्हें दिल्ली में एक तांत्रिक के पास ले गया था, जहां तांत्रिक ने किसी करीबी व्यक्ति की बलि देने से धन और ईश्वर के दर्शन होने की बात कही थी। इसी बात से डरकर आरोपियों को आशंका हो गई कि नवीन किसी तांत्रिक क्रिया के लिए उनकी हत्या कर सकता है।
इसी डर के चलते आरोपियों ने सागर के कमरे पर नवीन को बुलाया और गैस सिलेंडर से उसके सिर और कमर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।








