Liberal Media
शाहजहांपुर। अटल बिहारी ऑडिटोरियम, अंटा चौराहा में 23 दिसंबर को डोरेमोंस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में विद्यालय के नाम परिवर्तन की घोषणा करते हुए इसे अब विजन इंटरनेशनल स्कूल नाम दिया गया, साथ ही विद्यालय के नए लोगो का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष महानगर शिल्पी गुप्ता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन बाथम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यालय के शैक्षिक व सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीत रस्तोगी एवं प्रधानाचार्या दीपमाला रस्तोगी ने नाम परिवर्तन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विजन इंटरनेशनल स्कूल का लक्ष्य आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करना है।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। विशेष रूप से माताओं के साथ बच्चों का भावपूर्ण नृत्य दर्शकों को भावुक कर गया। समूह नृत्य, एकल नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को स्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
●डोरेमोंस से विजन तक : भव्य समारोह में नाम परिवर्तन और संस्कृति का उत्सव●विजन इंटरनेशनल स्कूल के रूप में नई पहचान, वार्षिक समारोह में दिखी प्रतिभा की चमक
Published On:
Date:








