बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में दूसरी पत्नी दिलाने की मांग को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और करीब आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। युवक का कहना था कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और घर में उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना को लेकर इलाके में दिनभर चर्चा होती रही।
दूसरी बीवी की जिद में युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, हाई वोल्टेज ड्रामा
Published On:
Date:








