Donald Trump का बयान: “औरतें पसंद हैं… पुरुषों में दिलचस्पी नहीं”

By Liberal Media

Published On:

Date:

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक के दौरान पैराग्वे के राष्ट्रपति Santiago Peña की प्रशंसा करते हुए एक टिप्पणी की, जिस पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

बैठक में ट्रंप ने सैंटियागो पेना को “जवान और हैंडसम” बताते हुए कहा कि “जवान-हैंडसम होना अच्छा लगता है… इसका मतलब यह नहीं कि हम आपको पसंद करें।” इसके बाद उन्होंने मज़ाकिया लहजे में जोड़ा, “मुझे जवान-हैंडसम आदमी पसंद नहीं… मुझे औरतें पसंद हैं… पुरुषों में दिलचस्पी नहीं।”
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप्स वायरल हो गईं। समर्थकों ने इसे हल्का-फुल्का मज़ाक बताया, जबकि आलोचकों ने इसे अनावश्यक टिप्पणी करार दिया।
व्हाइट हाउस की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिए गए ऐसे बयान कूटनीतिक शिष्टाचार को लेकर बहस को जन्म दे सकते हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights