Mau | Liberal Media
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दोहरीघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वांछित अन्तर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर गोरखपुर जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 99C दुर्गा मंदिर, जगन्नाथपुरी पश्चिम गली, बेतिहाता स्थित अभियुक्त के घर से उसे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 7 अदद विभिन्न कंपनियों के कैमरे और घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्पित मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी बेतिहाता, थाना कोतवाली, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना दोहरीघाट में मु0अ0सं0 12/2026 धारा 316(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।








