दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, ड्राइवर-क्लीनर समेत 3 की जलकर मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर समेत तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना मटौंध थाना क्षेत्र के क्रॉसिंग के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर कबरई से गिट्टी लेकर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे खाली ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल खलासी को उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights