मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपूर इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी टाटा पंच कार बरामद की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मतलूपूर क्षेत्र में एक कार से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर दक्षिण टोला थाना पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध टाटा पंच कार को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी, जिससे पुलिस से बचा जा सके।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी शराब की खेप सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीओ सिटी ऋषि राजपूत ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार है








