मेरठ / Liberal Media
मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक व सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट और टॉफी वितरित कर उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से बच्चों से गणित के प्रश्न भी हल कराए। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित शिक्षण पद्धति बच्चों की सीखने की क्षमता और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए उन्हें दिल्ली स्थित चिड़ियाघर का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए।









