Liberal Media
शाहजहांपुर।
जिलाधिकारी एवं जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को टाउनहॉल स्थित जिला सूचना कार्यालय एवं जिला प्रेस क्लब भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के बेसमेंट में स्थित पार्किंग व्यवस्था, प्रेस क्लब हॉल, कार्यालय कक्षों सहित अन्य सभी हिस्सों का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष ने प्रेस क्लब की बैक वॉल के रंग-रोगन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उसे किसी अन्य उपयुक्त रंग से रंगवाने के निर्देश दिए, ताकि परिसर का सौंदर्यीकरण और अधिक बेहतर रूप में किया जा सके।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने जिला प्रेस क्लब भवन का किया निरीक्षण
Published On:
Date:








