डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ चुनाव: अध्यक्ष पद पर दिनेश राय व महामंत्री पद पर सत्य राम यादव की जीत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश राय तथा महामंत्री (मंत्री) पद पर सत्य राम यादव ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
अध्यक्ष पद के मुकाबले में दिनेश राय को 134 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पारस यादव को 87 मत और अशोक कुमार सिंह को 1 मत मिला। इस प्रकार दिनेश राय ने 47 मतों के अंतर से शानदार विजय हासिल की।
परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता कालिकदत्त पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष विद्यानिधि उपाध्याय, राम प्रकाश सिंह, महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर उपाध्याय, पूर्व शासकीय अधिवक्ता देवेश राय, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, सतीश कुमार पाण्डेय तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय सहित अनेक अधिवक्ताओं ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विजयी अध्यक्ष दिनेश राय ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights