रायबरेली | LIBERAL MEDIA
रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शहर के डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित राजन जी महाराज की रामकथा में पहुंचे पाठक ने सपा के वादों पर सवाल उठाए।
महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे पर उन्होंने कहा कि सपा पहले भी कई बार सत्ता में रह चुकी है, लेकिन अब जनता को गुमराह करने के नए तरीके अपना रही है।
उन्होंने सपा शासनकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “तब बेटियां कहती थीं—देख सपाई, बिटिया घबराई।”
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि भाजपा सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और या तो अपराधी जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं।
इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले—जनता को गुमराह कर रही पार्टी
Published On:








