डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान

By Liberal Media

Published On:

Date:

फ़तेहपुर | Liberal Media

डिप्टी मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फ़तेहपुर जिले के ललौली क्षेत्र अंतर्गत हिम्मतपुर गांव में आयोजित “मेरा गांव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नागेश्वर धाम का लोकार्पण किया और ग्रामीणों को गांव की मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश दिया।

एसआईआर फार्म से जुड़ी नोटिस के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2003 में भी एसआईआर की प्रक्रिया हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर नोटिस के संबंध में प्रमाण पत्र चुनाव आयोग को देना होगा।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि यह बजट महिलाओं और देशहित को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक जिले में ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

वहीं राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि “विरोध करना उनका काम है।”

डिप्टी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल बनी रही।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights