दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बाजार में मची अफरा-तफरी

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ | LIBERAL MEDIA

मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े 28 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि बाजार से गुजर रहे सुरेंद्र पर हमलावर ने ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी मृतक सुरेंद्र के साथ रह रही थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर एक वीडियो बनाकर जुर्म कबूल करने का दावा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights