बिसौली। नगर में सोमवार दोपहर 14 वर्षीय छात्र अनमोल के कथित अपहरण की सूचना से दो घंटे तक हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा। स्वजनों द्वारा शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई, चौकी इंचार्ज, सीओ व क्राइम इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार साइकिल खड़ी करने को लेकर सहपाठियों से विवाद के बाद अनमोल व उसके साथी एक मारुति वैन से गदरपुरा पहुंचे, जिसमें छात्र आसिफ के पिता राशिद गाड़ी चला रहे थे।
जब अनमोल घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने अपहरण समझकर हंगामा किया। बाद में वैन के स्कूल पहुंचने पर अनमोल सकुशल मिल गया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
घटना की नगर में दिनभर चर्चा रही।








