कन्नौज जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के विधानसभा सचिव आनंद बाबू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डिम्पल यादव महिला सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक हैं। वे कन्नौज से पूर्व सांसद रह चुकी हैं और वर्तमान में मैनपुरी से सांसद हैं। उन्होंने कहा कि डिम्पल यादव समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती हैं और देश की महिलाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाना गर्व की बात है।
इस मौके पर आनंद बाबू यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्ग का शोषण हो रहा है।








