बलिया: दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार हरेंद्र कुमार 40 वर्ष की मौत हो गई। वह बेल्थरारोड क्षेत्र के भिन्डकुंड गांव का निवासी था। जो दिल्ली में टाइल्स लगाने का काम करता था और अपनी पत्नी एवं 2 पुत्री, 1 पुत्र के साथ दिल्ली में ही रहता था। जो हादसे के समय विकास नगर क्षेत्र में काम खत्म कर साइकिल से अपने कमरे पर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को उनके पैतृक गांव भिन्डकुंड में हड़कंप मच गया। पूर्व प्रधान ने बताया कि दिल्ली में ही पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार तक मृतक का शव गांव पहुंचने की उम्मीद है।
दिल्ली में ट्रक से कुचलकर बेल्थरारोड निवासी साइकिल सवार मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
Published On:
Date:








