रिटायर्ड शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख की ठगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

AGRA, UP
LIBERAL MEDIA

आगरा में साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी।

पीड़ित हरिश्चंद्र अग्रवाल थाना सैया क्षेत्र के बिरहरू गांव के निवासी हैं। आरोप है कि वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि पीड़ित के आधार कार्ड से जुड़ा एक बैंक खाता मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हुआ है, जिसमें 6 करोड़ 80 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। आरोपी ने बताया कि मामला गंभीर है और जांच गोपनीय है।

ठगों ने चेतावनी दी कि यदि किसी को इसकी जानकारी दी गई तो परिजन भी कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। इससे भयभीत होकर रिटायर्ड शिक्षक ने 26 दिसंबर को 15 लाख रुपये और 30 दिसंबर को 5 लाख रुपये आरटीजीएस किए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights