‘धुरंधर’ ने ‘एनिमल’ को पछाड़ा, टॉप-10 में एंट्री

By Liberal Media

Published On:

Date:

LiberalMedia
मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। ‘धुरंधर’ ने अब तक 579.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि ‘एनिमल’ का लाइफटाइम कलेक्शन 554 करोड़ रुपये रहा। इस उपलब्धि के साथ ‘धुरंधर’ भारत की 10 सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। इस सूची में पहले से ही ‘पुष्पा-2: द रूल’, ‘बाहुबली-2: द कन्क्लूजन’, ‘केजीएफ-2’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में मौजूद हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights