अटल बिहारी प्रेक्षागृह में पंजाबी महासभा ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी महोत्सव

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर में पंजाबी महासभा द्वारा सोमवार को अटल बिहारी प्रेक्षागृह में लोहड़ी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरीश बजाज और सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ महासभा के महामंत्री सुनील गुप्ता द्वारा ईश वंदना के साथ किया गया, जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गायक मोहम्मद अजीज ने लोहड़ी के गीतों से माहौल को उल्लासमय बना दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपी सिंह, समाजसेवी चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू और अंकुर शर्मा उपस्थित रहे। पंजाबी महासभा की ओर से सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हौजी खेल, लकी ड्रा और बंपर पुरस्कार का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार वाशिंग मशीन प्रेम अरोड़ा को मिली।

लोहड़ी पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्वलन किया गया ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights