बांदा में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा को लेकर तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि यह आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा।
15 जनवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। कलश यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर बाबूलाल चौराहा होते हुए राइफल क्लब पर संपन्न होगी।
16 जनवरी से 20 जनवरी तक पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के लिए बांदा के मवई बाईपास पर लगभग 100 बीघा में विशाल ग्राउंड तैयार किया गया है।
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व आयोजकों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आस्था के इस महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर बांदा में तैयारियां अंतिम चरण में
Published On:









