मऊ | Liberal Media
मऊ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला मऊ जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के गारथौली गांव का है।
जानकारी के अनुसार मृतक का गला और हाथ धारदार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या को बेहद नृशंस बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान लगभग 55 वर्षीय सुबच्चन राजभर के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।









