रायबरेली जनपद में एक ढाबे पर खुलेआम शराब पार्टी और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवकों को शराब पीते और तेज संगीत पर डांस करते देखा जा रहा है।
आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ढाबों में बेखौफ होकर शराब परोसी जा रही है, जहां बाहरी युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है। यह वायरल वीडियो बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज स्थित यदुवंशी ढाबा का बताया जा रहा है।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।








