देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के दून विहार में किराए पर रहने वाले पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
16 दिसंबर की सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पंकज मिश्रा अपने घर में अचेत अवस्था में मिले। उन्हें दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतक के भाई अरविंद मिश्रा ने आरोप लगाया कि 15 दिसंबर को कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे पंकज मिश्रा की मौत हुई। शिकायत के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर शव का डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक विवेचना में साक्ष्य व गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने अमित सहगल और पार्थोशील को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए साइबर सेल, एसओजी और फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया








