शाहजहाँपुर। नगर के गर्रा फाटक स्थित वेलकम मैरिज लॉन में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम को लेकर साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। हिन्दू जागरण मंच ने आरोप लगाया कि हिन्दू युवती के कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के बाद खुलेआम दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया जा रहा था।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश अवस्थी एडवोकेट ने पुलिस को पत्र देकर कहा कि समय रहते कार्रवाई न होती तो हालात बिगड़ सकते थे। उन्होंने आयोजकों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने, मैरिज लॉन को सीज करने और संचालक पर कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क बताया जा रहा है।








