बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक दातागंज के कुशल नेतृत्व में कोतवाली दातागंज पुलिस द्वारा आज दश पाक्सो मे वांछित एक अभियुक्त मोनू उर्फ अमरोज पुत्र परवेज निवासी मौहल्ला कोतवाली के सामने वार्ड नं0- 12 कस्बा व थाना दातागंज जनपद बदायूँ को डहरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त काफी समय से नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तारकर लिया।
दातागंज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म में वांछित गिरफ्तार
Published On:
Date:








