बदायूं। उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा कुंवरपाल सिंह की गुरुवार सुबह बदायूं स्थित पोस्टमार्टम हाउस (मोर्चरी) में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह एक किशोरी के पोस्टमार्टम की ड्यूटी के लिए बदायूं मोर्चरी पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोर्चरी परिसर में अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सीय सहायता की कोशिश की गई, लेकिन हार्ट अटैक के चलते उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दरोगा कुंवरपाल सिंह की तैनाती उझानी कोतवाली में थी और वह ड्यूटी के तहत बदायूं आए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।








