मथुरा | LIBERAL MEDIA
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा और नकल कराने की साजिश रचने वाले गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ मेरठ की फील्ड यूनिट ने शनिवार रात थाना राया क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा पास कराने का लालच दे रहा था।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सर्विलांस और मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम हवेली निवासी अनुज कुमार कस्बा राया में अभ्यर्थियों से ठगी करने और परीक्षा में नकल कराने के उद्देश्य से अपने साथी से मिलने आने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी अनुज कुमार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह गोपाल रावत नामक व्यक्ति के संपर्क में था, जो अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रति अभ्यर्थी 22 लाख रुपये लेने की बात करता था।
दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एसटीएफ ने आरोपी को दबोचा
Published On:








