Muhammadabad Gohna, Mau | Liberal Media
मुहम्मदाबाद गोहना के स्थानीय कस्बे में स्थित सुप्रसिद्ध त्रिपाठी चित्र मंदिर परिसर के फैशन प्लस में बुधवार को एक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रीय स्कूलों और गांवों से करीब 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
डांस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका गिरम फातिमा (प्रिंसिपल, मीर शम्सी मेमोरियल पब्लिक स्कूल करहां) और मनोज कुमार (कोऑर्डिनेटर, मीर शम्सी मेमोरियल पब्लिक स्कूल करहां) ने निभाई। सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता में आस्का हारून ने प्रथम स्थान, निखिल सरोज ने द्वितीय स्थान और पुष्टि पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक अभय कुमार सिंह और राजीव प्रजापति ने कहा कि बच्चों के भीतर अनेक प्रतिभाएं छुपी रहती हैं।








