लखनऊ। Liberal Media
राजधानी के डालीगंज क्षेत्र में छत्ते के पास अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और घना धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
डालीगंज छत्ते के पास भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
Published On:
Date:








