दादा–दादी सम्मान समारोह में दिखी भारतीय संस्कृति की अनुपम झलक

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला, गोरखपुर | Liberal Media

गोला गोरखपुर के उपनगर भड़सड़ा स्थित के.आर. मेमोरियल एकेडमी (प्रथम शाखा) में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दादा–दादी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों की सजीव झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मदरिया कुटी के महंत श्रीश दास उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दादा–दादी सम्मान समारोह जैसी पहल आज के समय में अत्यंत आवश्यक है, जो नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित यह समारोह अपने आप में एक अनूठी और सराहनीय पहल है। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. फूलचंद तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय द्वारा बच्चों के दादा–दादी और नाना–नानी को सम्मानित करना एक अनोखा प्रयोग है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights